सुबह 10 बजे का न्यूज़ पॉडकास्ट- 5 मिनट
Dec 28, 2025•5 min
Episode description
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कर्नाटक के कारवार में INS कदंबा का दौरा करेंगी और पनडुब्बी से समुद्री यात्रा करेंगी, इसके बाद झारखंड जाएंगी। गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर चुनावी रणनीति और संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे। कांग्रेस आज 140वां स्थापना दिवस मना रही है। पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट रिविजन पर TMC प्रतिनिधिमंडल CEC से मिलेगा। जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियान तेज किया गया है। उन्नाव रेप केस में पीड़िता ने CBI अफसर पर FIR की मांग की है। लंदन में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के मुद्दे पर प्रदर्शन हुआ। रूस के हमलों के बीच जेलेंस्की ट्रंप से शांति योजना पर चर्चा करेंगे, सिर्फ 5 मिनट में सुनिए सुबह 10 बजे तक की बड़ी ख़बरें.
For the best experience, listen in Metacast app for iOS or Android
